रोहिंग्याओं के जन्म प्रमाणपत्र बनवाने में छह गिरफ्तार।

रोहिंग्याओं के जन्म प्रमाणपत्र बनवाने में छह गिरफ्तार

गोरखपुर 

रायबरेली/कुशीनगर। फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में यूपी एटीएस व पुलिस की संयुक्त टीम ने संतकबीरनगर, गोरखपुर, कुशीनगर, सोनभद्र, प्रतापगढ़ और मुरादाबाद से छह शातिरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन टैबलेट, 11 फोन, सात लैपटॉप, क्रेडिट और डेबिट कार्ड भी बरामद हुए हैं।

शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए मोटी रकम लेकर फर्जी जन्म प्रमाणपत्र व आधार कार्ड बनाते थे। बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं के प्रमाणपत्र बनाने की भी जानकारी मिली है। मामले में कुशीनगर के स्वास्थ्य विभाग के डाटा ऑपरेटर से एटीएस की पूछताछ जारी है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल ने शनिवार को बताया कि रायबरेली जिले की सलोन तहसील क्षेत्र के नुरुद्दीनपुर, सिरसिरा,संतकबीरनगर, गोरखपुर, कुशीनगर, सोनभद्र, प्रतापगढ़ मुरादाबाद में हुई कार्रवाई गढ़ी इस्लामनगर व गोपालपुर गांव में 19, 184 फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में जनसेवा केंद्र संचालक जीशान, वीडीओ विजय सिंह यादव, रियाज खान और जीशान के भांजे को 18 जुलाई को हिरासत में लिया गया।

स्थानीय पुलिस के साथ ही यूपी एटीएस भी जांच में जुटी थी। शुक्रवार रात फर्जीवाड़ा मामले में राबर्ट्सगंज निवासी गोविंद केशरी, संतकबीरनगर के सियरासाथा निवासी आकाश कसौधन, गोरखपुर के गोला बाजार के नूरी मस्जिद निवासी सलमान अली, कुशीनगर के अहिरौली डान निवासी संजीव कुमार सिंह, प्रतापगढ़ निवासी वैभव उपाध्याय, मुरादाबाद के शाहनवाज को गिरफ्तार किया गया। 

Previous articleगोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर पर जनता दर्शन में आए हुए फरियादियों की समस्या अधिकारियों को निराकरण करने का दिया निर्देश।
Next articleपानी भरने से लोगों को होती है परेशानी, गिर जाते हैं राहगीर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here