‘साइबर सुरक्षा में रोजगार की असीम संभावनाएं’
गोरखपुर। करियर काउंसलर पूर्णेदु शुक्ला ने कहा कि साइबर सुरक्षा में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। सभी बड़ी संस्थाओं में साइबर सुरक्षा के लोगों की आवश्यकता है। बढ़ते अपराध को रोकने के लिए 2025 तक लगभग 10 लाख साइबर सुरक्षा के विशेषज्ञ के आवश्यकता होगी। जबकि, अनुमान है कि उस समय तक मात्र चार लाख ही साइबर सुरक्षा से जुड़े विशेषज्ञ उपलब्ध होंगे।वह शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय में साइबर सुरक्षा और इसमें करियर के अवसर पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। साइबर थाना उपेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध और इसकी चुनौतियों के विषय में विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने बताया कि साइबर अपराध से बचाने के लिए ढेरों सावधानियां बरतनी होंगी। किसी के भी साथ वर्चुअल रूप में अपनी निजी जानकारी साझा न करें। अंत में प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र ने अतिथियों के प्रति का आभार जताया।















