तामेश्वरनाथ धाम में लोगों ने किया जलाभिषेक।

तामेश्वरनाथ धाम में लोगों ने किया जलाभिषेक।

 

संतकबीरनगर। श्रावण मास के पावन पर्व पर मंदिर और शिवालियों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। मंगलवार को सूर्या ग्रुप के निदेशक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी, निदेशिका सविता चतुर्वेदी के साथ एतिहासिक शिव मंदिर बाबा तामेश्वर नाथ धाम और खलीलाबाद में स्थित समय माता मंदिर पहुंचे। परिवार सहित पूजन अर्चन करते हुए डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने देवाधिदेव महादेव और माता समय का आशीर्वाद लिया। डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने समय माता मंदिर पर मौजूद यजमान और गरीबों में वस्त्र और दान दक्षिणा भेंट किया। इसके बाद डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी निदेशिका सविता चतुर्वेदी के साथ ऐतिहासिक शिव मंदिर बाबा तामेश्वर नाथ धाम पहुंचे। बाबा तामेश्वर नाथ धाम में पहुंचकर डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने देवाधिदेव महादेव को जलाभिषेक करते हुए पूजन अर्चन किया। पूजन अर्चन करने के बाद डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने गोसाई बंधुओ में नगदी वितरित करते हुए देवाधिदेव महादेव का आशीर्वाद लिया। इस दौरान प्रवीण उपाध्याय, शंकर यादव, राकेश यादव, सुभाष तिवारी, पिंटू भारती, पूर्व प्रधान नरेंद्र भारती आदि लोग मौजूद रहे।

Previous articleअजब गजब :बहू पर दिल हार बैठा बुजुर्ग ससुर,घर से भागे,फिर गांव लौटकर मंदिर में की शादी।
Next articleफूड विभाग की टीम ने मेडिकल कॉलेज रोड बशारतपुर में की छापेमारी की कार्रवाई एक्सपायरी आटा और टॉफी पाए जाने पर किया गया नष्ट टीम ने मौके से दो नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला हेतु जांच के लिए भेजा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here