रोडवेज में भी मिलेगी कूरियर की सुविधा

रोडवेज में भी मिलेगी कूरियर की सुविधा

गोरखपुर। रोडवेज में भी अब लोगों को अपना कूरियर बस से भेजने की सुविधा जल्द मिलेगी। अवैध कूरियर पर लगाम लगाने के लिए परिवहन निगम गोरखपुर क्षेत्र के 9 बस स्टेशनों पर कूरियर बुकिंग सेंटर खोलने जा रहा है। जहां लोग उचित चार्ज देकर कूरियर बुक कराएँगे। जिसे बस द्वारा गंतव्य के बस स्टेशन पर पहुंचा दिया जाएगा।

लोगों को बसों से समान भेजने में होगी सहूलियत

गोरखपुर क्षेत्र के 9 बस स्टेशनों पर कूरियर बुकिंग की सुविधा मिलने जा रही है। जिससे लोग वैध तरीके से अपना सामान बुक करके दूसरी जगह भेज सकेंगे। अवैध कूरियर पर पूरी तरह से लगाम लग जाएगा।

लव कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम गोरखपुर जाऐगा।

एवीएल लाजेस्टीक्स कंपनी को यह टेंडर 3 वर्ष

के लिए अनुबंध पर दिया गया है। लगभग 1 महीने के

अंदर काम शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। संवाद

यह सुविधा गोरखपुर क्षेत्र के नौसड़, रेलवे बस स्टेशन, राप्ती नगर डिपो कचहरी बस स्टेशन के साथ-साथ सिद्धार्थनगर, बस्ती, पडरौना, देवरिया, सोनौली व बांसी बस स्टेशनों पर भी मिलेगी। इसके लिए अलग काउंटर बनाया जाएगा। जहां से कूरियर की बुकिंग होगी। सामान का वजन व दूरी के हिसाब से लोगों से चार्ज लिया जाएगा। जिससे लोगों को सुविधा तो होगी ही, निगम का राजस्व लगभग 5 करोड़ रूपए वार्षिक बढ़ गई 

Previous articleयूपी- PCS स्थानांतरण-
Next articleबरेली- रिश्वत मांगने के आरोप में सीओ दीपशिखा पर जांच पूरी,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here