लालकुआं-हावड़ा स्पेशल ट्रेन पांच फेरा के लिए बढ़ाई गई
गोरखपुर। लालकुआं-हावड़ा-लालकुआं ग्रीष्मकालीन
स्पेशल ट्रेन के संचलन अवधि का विस्तार लालकुआं से
01 से 29 अगस्त तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को और
हावड़ा से 02 से 30 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार को
05 फेरों के लिए किया गया है। यह ट्रेन लालकुआं से
किच्छा, भोजीपुरा, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला
गोकरननाथ, लखीमपुर, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती,
खलीलाबाद, गोरखपुर, कप्तानगंज, पडरौना के रास्ते
हावड़ा जाती है। इस गाडी में जनरेटर सह लगेज यान का
01, एलएसएलआरडी का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के
03, शयनयान श्रेणी के 06, 06, वातानुकूलित वातानुकूलित तृतीय
इकोनामी श्रेणी के 05, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01
और वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 01 कोच सहित कुल
18 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। यह जानकारी
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है।















