मगहर कस्बे के संतकबीरनगर मोहल्ले की घटना।

मगहर कस्बे के संतकबीरनगर मोहल्ले की घटना।

संत कबीर नगर। मगहर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर कस्बे के संतकबीरनगर मोहल्ले में स्थित काली मंदिर में चोरों ने मां काली मूर्ति से कपड़ा, चांदी का मुकुट, सोने की नथुनी समेत तीन धार्मिक पुस्तकों को भी चोरी कर लिया। घटना के संबंध में पुजारी ने पुलिस को तहरीर दी है।

मंदिर के पुजारी आनंद प्रकाश चौबे उर्फ मुन्ना बाबा ने तहरीर में लिखा है कि रविवार की शाम को जब वह मंदिर में आरती करने के लिए गए तो देखा कि माता काली की प्रतिमा पर कोई वस्त्र नहीं है। मूर्ति से वस्त्र, कांच की चूड़ी, चांदी का मुकुट और सोने की नथुनी गायब थी। उसके बाद मंदिर में अन्य सामानों की खोजबीन की गई।

जिसमें श्रीमद्भागवत गीता, गरुण पुराण और दुर्गा सप्तशती की धार्मिक पुस्तकें भी गायब हैं। चोरी की घटना की सूचना जब आसपास के लोगों को हुई, तब मौके पर कई लोग एकत्र हो गए। पुजारी ने बताया कि काली मंदिर परिसर में इस तरह की पहली बार चोरी की घटना घटित हुई है। मगहर पुलिस को लिखित तहरीर देकर चोरों के खिलाफ कारवाई की मांग की है।

Previous articleपति-पत्नी में होने लगा विवाद तो लापता हो गई पत्नी  धर्मसिंहवा क्षेत्र के एक गांव का मामला।
Next articleगाय चराने गए किशोर की पानी में फिसलकर डूबने से मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here