संगम सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल को मिला एनएबीएच गुणवत्ता प्रमाणपत्र।
गोरखपुर । तारामंडल स्थित संगम सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल को केंद्र सरकार की संस्था नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड ऑफ हॉस्पिटल की तरफ से गुणवत्ता बेहतर होने पर एनएबीएच प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। यह प्रमाणपत्र अस्पताल में उपलब्ध सुवधिाओं, मरीजों की संख्या, इलाज की स्थिति, मरीजों के फीडबैक और संतुष्टि आदि मानकों के आधार पर दिया जाता है। हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. वाई सिंह ने बताया कि इस प्रमाणपत्र को पाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों का ध्यान रखना पड़ता है। अस्पताल की निदेशक अलका सिंह ने बताया कि हमारे अस्पताल में आयुष्मान भारत से भी इलाज की सुविधा दी जाती है। इस उपलब्धि पर सांसद रवि किशन शुक्ला, मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, आईएमए की अध्यक्ष डॉ. स्मिता जायसवाल, डॉ. पीएम बेरी, तमकुहीराज के विधायक डॉ. असीम कुमार, डॉ. सीएम सिन्हा, डॉ. डीके सिंह, विधायक डॉ. विमलेश पासवान, डॉ. आरपी त्रिपाठी, डॉ. अनिल मल्होत्रा, डॉ. शरद अग्रवाल, डॉ. अभय मणि त्रिपाठी, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव आदि ने बधाई दी है।















