उमस भरी गर्मी से मिली राहत।

उमस भरी गर्मी से मिली राहत, अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 28 डिग्री रहा।

संतकबीरनगर। रविवार की सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर में धूप निकली तो लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हो गए। इस बीच शाम करीब चार बजे हल्की बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि सड़कें कीचड़ से सराबोर हो गई हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ किसान धान की रोपाई में जुटे हैं।

रविवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सुबह से बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर होते-होते तेज धूप हो गई। लेकिन मौसम फिर बदला और गरज के साथ हल्की बारिश हुई। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश होते ही शहर में चहल-पहल दिखी। लोग सामानों की खरीदारी के लिए घरों से निकले।

हालांकि बारिश के कारण सड़कों पर कीचड़ हो जाने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच किसान भी धान की रोपाई में जुटे हुए हैं।

मानसून सक्रिय है और अभी एक सप्ताह तक रुक-रुक कर कभी तेज तो कभी मध्यम बारिश होने की संभावना है।

– अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या

Previous articleजिलाधिकारी देवरिया श्रीमती दिव्यामित्तल ने संभाला चार्ज।
Next articleखतरे के निशान से 30 सेमी ऊपर बह रही राप्ती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here