एप से बच्चे घर बैठे कर सकेंगे पढ़ाई।

एप से बच्चे घर बैठे कर सकेंगे पढ़ाई

संतकबीरनगर। दीक्षा एप के माध्यम से बच्चों को शिक्षा की मुहिम से जोड़े जाने की कवायद की जा रही है। नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन की ओर से जारी एप्लीकेशन के माध्यम से जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थी घर बैठे पढ़ाई कर सकते हैं।
दीक्षा एप पर पांच हजार से अधिक वीडियो अपलोड हैं। जिसे शिक्षक व बच्चे देख सकते हैं। सभी पाठ्य-पुस्तकों पर छपे क्यूआर कोड को स्कैन कर भी सीधे दीक्षा एप पर तथ्य से जुड़ा जा सकता है। परिषदीय व माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों को छात्रों-अभिभावकों को दीक्षा एप डाउनलोड करवाने और उसके प्रयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इस कार्य के लिए उन्हें वार्षिक प्रायोगिक परीक्षाओं में कुछ अंक भी दिए जाएंगे। ई-पाठशाला की उत्कृष्ट शैक्षिक सामग्री को व्हाट्सएप के माध्यम से सभी ग्रुप में भेजा जा रहा है। छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों को जोड़े गए व्हाट्सएप ग्रुप में प्रसारित करते हुए दैनिक रूप से कक्षा व विषयवार सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

मिलेगा प्रायोगिक अंक
परिषदीय स्कूलों के बच्चों और अभिभावकों को दीक्षा एप डाउनलोड कराने पर शिक्षकों को प्रायोगिक अंक भी मिलेंगे। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को उनकी वार्षिक प्रयोगात्मक परीक्षाओं में भी कुछ अंक इस कार्य के लिए निर्धारित किए जाएंगे।

बेसिक शिक्षा के स्कूलों में चल रही ऑनलाइन पढ़ाई का प्रसार तेजी से नहीं हो सका था। अब शिक्षकों के माध्यम से अभिभावकों को दीक्षा एप से जोड़े जाने की मुहिम से पढ़ाई को रफ्तार मिलेगी। एक मोबाइल से तीन से पांच बच्चों को जोड़ा जा सकेगा।
– अमित कुमार सिंह, बीएसए

Previous articleवन सिटी वन ऑपरेटर के प्रस्ताव पर नगर आयुक्त ने दिया निर्देश।
Next article15 से गोरखनाथ मंदिर में श्रीराम कथा 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here