शौचालय  में जियो टैगिंग में लापरवाही वेतन बाधित

शौचालय  में जियो टैगिंग में लापरवाही वेतन बाधित
 
 
गोरखपुर, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 में बने शौचालयों की फोटो अपलोडिंग के प्रगति को लेकर ओडीएफ दस्ता के सदस्य एवं खण्ड प्रेरकों की समीक्षा सोमवार को हुई। सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी आशुतोष कुमार और जिला 
समन्वयक बच्चा सिंह समीक्षा में पाया कि कैंपियरगंज, बेलघाट और खोराबार में फोटो अपलोडिंग मे लापरवाही की जा रही है।
जिले में करीब बीस हजार शौचालयों की जियो टैगिंग नहीं हुई है। इन विकास खंडों के ओडीएफ दस्ता के सभी सदस्यों का जुलाई महीने का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। इसके साथ ही तीन ओडीएफ दस्ता के सदस्यों को कार्य मुक्त करते हुए ग्राम पंचायत में तैनाती के लिए सहायक विकास अधिकारी को पत्र लिखा गया है।
Previous articleतीन दिन के बाद पुलिस ने शव को किया बरामद।
Next articleविधायक ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here