—एसआर एकेडमी के एमडी पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
-सूर्या ग्रुप के एमडी डा0उदय के साथ पुत्र युवराज अखंड,पुत्री सरगम चतुर्वेदी सहित शिक्षकों और शुभचिंतकों ने दी शुभकामनाएं।
संतकबीरनगर। पूर्व प्रमुख एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर के एमडी राकेश चतुर्वेदी का जन्मदिन सोमवार को धूमधाम से मनाया गया।सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी के साथ पुत्र युवराज अखंड प्रताप चतुर्वेदी, बेटी सरगम चतुर्वेदी सहित सूर्या इंटरनेशनल के शिक्षकों और शुभचिंतकों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।इस दौरान सोशल मीडिया पर दिनभर बधाईयों का तॉता लगा रहा।
सोमवार को सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद में पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।अपने अनुज के जन्मदिन पर सूर्या ग्रुप के एमडी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने खासा इंतजाम किया था।कैंपस में पहुंचे पूर्व प्रमुख एसआर के एमडी राकेश चतुर्वेदी का स्वागत और सम्मान करते हुए शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।एमडी डा0उदय की अगुआई में युवराज अखंड प्रताप चतुर्वेदी,बेटी सरगम चतुर्वेदी सहित शिक्षकों के साथ एसआर के एमडी राकेश चतुर्वेदी ने केक काटा तो पूरा कैंपस हैप्पी बर्थ-डे टू यू से गूंज उठा। सभी लोगों ने पूर्व प्रमुख को गुलदस्ता भेंटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।सोमवार की शुबह से ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पूर्व प्रमुख के जन्मदिन की बधाईयों का तॉता लगा रहा।सियासत से जुड़े लोगों सहित सिने स्टार व गोरखपुर सांसद रवि किशन शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी।इस मौके पर युवा समाजसेवी दानिश खान, युवा नेता निहालचंद पांडे, अंकित पाल, आलोक उपाध्याय, प्राचार्य चिंतामणि उपाध्याय, सीपी श्रीवास्तव, वरिष्ठ शिक्षक नितेश द्विवेदी, शरद त्रिपाठी, प्रवीण उपाध्याय, लल्लन यादव, समीर खान सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।















