मरीजों की निशुल्क जांच कर दी दवा।
संतकबीरनगर। डाक्टर्स डे पर इण्डों अमेरिकन हॉस्पिटल के तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अयोजन नेशनल हाईवे 28 स्थित टेमा रहमत में किया गया। हॉस्पिटल के निदेशक सर्जन डॉ मो० अय्यूब की देखरेख में आयोजित शिविर में चिकित्सको ने मरीजों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच कर दवा दिया गया।
डॉक्टर डे पर आयोजन शिविर सुबह दस बजे से शाम तक सैकड़ों की संख्या में मरीज पहुंचे। शिविर में हॉस्पिटल के चिकित्सक डा मो अय्यूब, डॉ अजय कुमार, डॉ मो0 अमान, डा सलाहुददीन खान, डॉ विदुषी राय, डा मेधा गुप्ता, डॉ आर के श्रीवास्तव समेंत अन्य चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दवा दिया। शिविर में स्त्री रोग, बाल रोग, हड्डी रोग, चर्म रोग समेत अन्य रोगों के मरीज पहुंचे। इस दौरान अस्पताल के संरक्षक इमरान खान, नशीर, आदि उपस्थित रहे।















