महामृत्युंजय जाप और रुद्राभिषेक कार्यक्रम का हुआ समापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के भिटहा गांव में महामृत्युंजय जाप और रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी के प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी के आवास पर चल रहा था। जिसका समापन शनिवार को हुआ। यज्ञ हवन और पूजा पाठ आरती के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ। उसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहाकि लोक कल्याण के लिए इस तरह का कार्यक्र कराया गया है। यजमानों में वस्त्र वितरित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक जय चौबे, जनार्दन चतुर्वेदी, राकेश चतुर्वेदी, रतन चतुर्वेदी, शिखा चतुर्वेदी, सविता चतुर्वेदी समेत अन्य मौजूद रहे।















