छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई
संतकबीरनगर। शनिवार को ब्लूमिंग बड्स खलीलाबाद में कक्षा 12 वीं के छात्र-छात्राओं की विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी के द्वारा दीप प्रज्ज्वल एवं पुष्पlर्चन के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेश त्रिपाठी ने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। जिनके कंधों पर भविष्य को सवारने एवं सजाने की नैतिक जिम्मेदारी है। आज का युवा देश एवं समाज का नेतृत्वकर्ता बनेगा। विद्यार्थी जीवन त्याग ,तपस्या एवं शैक्षिक सिद्धांतों का अग्रवाहक होता है। विद्यालय की प्रबंध निर्देशिका पुष्पा चतुर्वेदी ने कहा कि यह संस्थान अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज तथा देश में एक अलग पहचान बनाने में आगे रहा है। अंत में असंस्थान के कार्यकारी निदेशक गिरीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में नई ऊर्जा एवं नए उत्साह के साथ आगे रहने ,बढ़ाने तथा नया कीर्तिमान स्थापित करने में सहायक होते हैं। इस अवसर पर रवि प्रताप सिंह, राजेश कुमार पांडेय, पी एन शुक्ला, वीएन शुक्ला, राजश्री ओझा, रिमझिम सिंह, प्रज्ञा मौर्य, डॉ. मीना सिंह, संदीप पांडेय आदि मौजूद रहे।















