बैडमिंटन विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित हुसैन अंसारी,वगिशा मनीष, सूरज और शाश्वत रहे विजेता

बैडमिंटन विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

हुसैन अंसारी,वगिशा मनीष, सूरज और शाश्वत रहे विजेता

गोरखपुर। जिला स्तरीय तीन दिवसीय सैयद मोदी मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट में खेले गए मैच के फाइनल मुकाबले में विजेता उपविजेता को मुख्य अतिथि गोरखपुर क्लब के पूर्व महासचिव पीयूष बंका ने गोरखपुर क्लब में सम्मानित किया।

बालक एकल अंडर 19 फाइनल मुकाबले में हुसैन अंसारी ने सत्यम जयसवाल को 21-17, 21-12 से पराजित किया।

बालिका एकल अंडर19 में वगिशा मनीष श्रीवास्तव ने अंजलि चौहान को 21 -10, 21-15 से पराजित किया।

बालक युगल अंडर 19 में सूरज और शाश्वत की जोड़ी ने विवेक और अमन को 21-17, 21-12से पराजित किया।

बालिका युगल अंडर 19 में अंजलि और ट्विंकल चौहान ने वगिशा श्रीवास्तव और सोनम चौधरी को 21-18,12-21,21-18से पराजित किया। विजेता को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया मुख्य निर्णायक सत्यम त्रिपाठी

निर्णायक अनुभव सिंह, विवेक केशवानी, अमन, प्रीति पाल और शगुन कुमारी रही इस दौरान इस दौरान आए हुए अतिथियों पीयूष बांका विकाश अग्रवाल डॉ अभिनव जयसवाल फैज़ान का वकार सैयद मोदी ने स्वागत किया।

 

Previous articleएसओजी टीम चंडीगढ़ पुलिस का सहयोग करते हुए तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
Next articleयूपी में राशन कार्ड धारकों को फरवरी से गेहूं, चावल के साथ मुफ्त मिलेगा ये मोटा अन्न।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here