जारी है “गुडलक”और”वार्षिकोत्सव”आयोजन की तैयारी। -06और 07फरवरी को साहित्यिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर होगा सूर्या स्कूल का परिसर।

सूर्या की प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी के निर्देशन में जारी है “गुडलक”और”वार्षिकोत्सव”आयोजन की तैयारी।

-06और 07फरवरी को साहित्यिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर होगा सूर्या स्कूल का परिसर।

संत कबीर नगर

—जिले के बेहतरीन शिक्षण संस्थानों में शुमार सूर्या इंटरनेशनल में इस समय गुडलक और फेयरवेल के साथ वार्षिकोत्सव की तैयारियॉ जोरों पर हैं।समारोह की तैयारियों की देखरेख खुद सूर्या इंटरनेशनल की प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी कर रही हैं।समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाएं लगातार छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम के शानदार आयोजन की तैयारी कराने में जुटे हैं।

बीते वर्षों की तरह इस साल भी सूर्या इंटरनेशनल में आयोजित होने वाला गुडलक और फेयरवेल पार्टी के साथ एनुअल फंक्शन भी ऐतिहासिक होगा।06फरवरी को कक्षा 10के छात्रों का गुडलक और बारहवीं के छात्रों का फेयरवेल पार्टी होना है।इसमें जूनियर छात्र अपने सीयनर छात्रों के अनुभवों से अपने भविष्य के पथ को रोशन करने की सीख लेंगे।तो वहीं सीनियर छात्र संस्थान से विदाई का दर्द बयॉ करते हुए अपने जूनियर छात्रों को स्नेह देने के साथ ही संस्थान में पढ़ाई के दौरान अपने अनुभवों को साझा करेंगे।07फरवरी को संस्थान का वार्षिकोत्सव समारोह मनाया जाएगा इस दौरान छात्र छात्राओं के जरिए विभिन्न साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेजोड़ प्रस्तुति देखने को मिलेगी।जिसकी तैयारियॉ लगभग पूरी हो चुकी है। स्कूल की प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने रिहर्सल का जायजा लिया और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए शिक्षकों और छात्रों मे उत्साह भरा।संस्थान के एमडी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कार्यक्रम की तैयारी में पसीना बहा रहे शिक्षकों और छात्रों को शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि समारोह का दिन संस्थान के लिए बेहद खास होगा।अभिभावक अपने पाल्यों की प्रस्तुति देखने के लिए स्कूल प्रांगण में जरूर पधारें।प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव,उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी व नितिश द्विवेदी ने छात्रों को आयोजन से संबंधित जानकारी दी।

Previous articleफरियादियों को न्याय संगत न्याय दिया जाए _मंडलायुक्त थाने पर पहुंचने वाले हर फरियाद के समस्याओं का किया जाएगा निस्तारण _डीआईजी
Next articleमुख्यमंत्री ने कबीर की महापरिनिर्वाण स्थली पर बने मंदिर पर चढ़ाई चादर.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here