एसपी ट्रैफिक ने ई-रिक्शा के खिलाफ चलाया अभियान 500 के करीब वाहनों का किया चेक, 40 वाहनों का किया चालान।

एसपी ट्रैफिक ने ई-रिक्शा के खिलाफ चलाया अभियान

500 के करीब वाहनों का किया चेक, 40 वाहनों का किया चालान

गोरखपुर। यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए

एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर के निर्देश पर एसपी ट्रैफिक श्याम देव ने आज यातायात तिराहे व शास्त्री चौक के पास ई रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया । मीडिया से बात करते हुए एस पी ट्रैफिक श्याम देव ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस ने 500 के करीब वाहनों को चेक किया गया जिसमें से 40 वाहनों का चालान किया गया है जो बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चला रहे थे।

उन्होंने कहा कि चेकिंग के दौरान चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को चेक किया गया हालांकि ज्यादातर लोगों के पास ड्राइविंग लाइसेंस था यह चेकिंग का ही असर है की लोग ड्राइविंग लाइसेंस लेकर चल रहे हैं । इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि नाबालिक लड़के वाहन को ना चलाएं अन्यथा उस वाहन को सीज किया जाएगा। चालकों से अपील है कि वाहन चलाते समय अपने कागज पत्रों की जांच करके निकले जैसे रजिस्ट्रेशन पेपर इंश्योरेंस पेपर ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलते पाए जाने पर चालान की कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Previous articleविकलांग ,वीआईपी वोटरों किया जाए चिन्हित_ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवक , युवतियों का वोटर लिस्ट में जोड़ा जाए नाम
Next articleअवैध अतिक्रमण पर फिर गरजा नगर निगम का बुलडोजर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here