श्रीराम सहाय सिंह कन्या महाविद्यालय महरीपुर में चार दिवसीय खेलकुद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
नगर बाजार (बस्ती)
श्रीराम सहाय सिंह कन्या महाविद्यालय महरीपुर में चार दिवसीय खेलकुद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।विद्यालय के संस्थापक सत्य प्रकाश सिंह एवं श्रीराम सिंह जिला सचिव क्रीड़ा ने दीप प्रज्ज्वल कर एवं फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
विद्यालय के संस्थापक सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि खेलों का मानव जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है, इससे व्यक्ति का सर्वांगीण विकास संभव है। खेलों के माध्यम से व्यक्ति में स्वस्थ मन और शरीर के साथ नेतृत्व की क्षमता, आपसी सामंजस्य सहित टीम भावना जैसे महत्वपूर्ण गुणों का विकास होता है।
उन्होंने कहा कि खेलकूद का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है। खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से न केवल शारीरिक व मानसिक विकास होता है बल्कि सामाजिक विकास में भी खेल काफी सहायक हैं। खेलों में हिस्सा लेने से आत्मविश्वास तो बढ़ता ही है साथ ही टीम भावना व प्रतियोगिता की भावना का भी विकास होता है।
खेलकूद प्रतियोगिता के प्रथम दिन कबड्डी बालिका वर्ग में शांति देवी इंटर कॉलेज महरीपुर की टीम प्रथम,खो खो बालिका वर्ग मे श्रीराम सहाय सिंह कन्या महाविद्यालय महरीपुर की टीम प्रथम, सौ मीटर दौड़ में कन्या महाविद्यालय महरीपुर की बालिका वर्ग प्रथम व कबड्डी बालक वर्ग में श्रीराम सहाय सिंह कन्या महाविद्यालय आटीआई प्रथम विजेता रहे।
इस अवसर पर डॉक्टर मनोज चतुर्वेदी,रजनी सिंह,सुनीता श्रीवास्तव,नीरज त्रिपाठी,सुनील मोदनवाल,सत्येंद्र कुमार,सत्य प्रकाश सोनकर, मो०तसलीम समेत तमाम लोग मौजूद। रहे।















