एन0जी पब्लिक स्कूल में हर्षो-उल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस 

एन0जी पब्लिक स्कूल में हर्षो-उल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस 

सहजनवा/गोरखपुर 

भारत का हर एक नागरिक इन गौरवान्वित पलों का उत्सव पूरे उत्साह व भव्यता के साथ मनाया 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था। उसके बाद से ही इस दिन को बड़े ही हर्षो-उल्लास के साथ गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस ऐतिहासिक मौके पर स्कूल कॉलेजों में भाषण व निबंध सहित अन्य प्रतियोगिताओं को आयोजित किया जाता है।

आपको बताते चलें कि एन0जी पब्लिक स्कूल ग्राम कररिया में हर्षो-उल्लास के साथ गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया ।

वहीं आशीष श्रीवास्तव ने झण्डा फहराया बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुति दी।

एन0जी पब्लिक स्कूल के प्रधानचार्य श्री निवास त्रिपाठी जी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि एन0जी पब्लिक स्कूल में केवल पैसा कमाना लक्ष्य नहीं है एन0जी पब्लिक स्कूल में केवल शिक्षा देना और बच्चों का भविष्य संवारना है क्योंकि यही बच्चे भारत में अपना नाम रौशन करेंगे।

उससे बड़ी उपलब्धि मेरे लिए और क्या हो सकता है।

उन्होंने ये भी बताया कि ये स्कूल कॉलेज में तब्दिल होने जा रहा है।

यहीं से बच्चे कोई आई0ए0एस, आई0पी0एस अफसर बनेंगे तो कोई आईआईटी दिल्ली, कानपुर जायेंगें।

मीडिया मेरे स्कूल के छोटे छोटे कार्यक्रम को कबरेज करती है।

और मीडिया के लोगों के कार्य को बहुत ही सराहनीय बताया और धन्यवाद भी करते हुए अपने वाणी को विराम दिए

वहीं एन0जी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक प्रभात श्रीवस्तव ने कहा मैं एक छोटा सा प्रयास अपने गांव के लिए कर रहा हूं भारत में कररिया गांव का नाम होगा तो मुझे खुशी होगी तब मेरा प्रयास सफ़ल माना जायेगा। और आप ही लोग के मदद से मेरा प्रयास सफ़ल होगा बहुत जल्द से जल्द ये स्कूल इन्टर कॉलेज में संचालित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के दौरान आशीष श्रीवास्तव,उत्सव श्रीवास्तव, तन्नू श्रीवास्तव, अंशिका श्रीवास्तव(छोटी)आलोक मौर्य ,रोहन वर्मा, सरवन गुप्ता ,पूजा पांडे ,सुप्रिया ,नीलम अभिवावक व अन्य लोग मौजूद थे।

Previous articleगोरखपुर । जिलाधिकारी ने 75 वे गणतंत्र दिवस पर जिलाधिकारी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया।
Next articleरामगढ़ ताल थाना क्षेत्र में दबंग के हौसले बुलंद, रिक्शा चालक हरिशंकर तिवारी को मनबढ़ दबंग युवकों ने जमकर पीटा, बीच बचाव करने आए घर के लोगों को भी दबंगों ने पीटा, मारपीट के विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here