प्रशासन द्वारा बंद कराए गए कट को चेंबर आफ इंडस्ट्रीज खुलवाने के लिए प्रयासरत गीडा रोड पर जगह जगह खुले कट से लगता था जाम प्रशासन ने कराया था बंद कट बंद हो जाने से नहीं लगता गीडा से सहजनवा तक जाम

प्रशासन द्वारा बंद कराए गए कट को चेंबर आफ इंडस्ट्रीज खुलवाने के लिए प्रयासरत

गीडा रोड पर जगह जगह खुले कट से लगता था जाम प्रशासन ने कराया था बंद

कट बंद हो जाने से नहीं लगता गीडा से सहजनवा तक जाम

गोरखपुर।चेंबर आफ इंडस्ट्रीज गीड़ा में बंद कट को खोलने के लिए लगातार प्रयशरत है। इस संबंध में सर्वप्रथम 17 दिसंबर को मंडलाआयुक्त/ अध्यक्ष गीड़ा से 18 दिसंबर को जिलाधिकारी से 21 दिसंबर को उद्योग बंधु में इस बात को रखा गया और आज 26 दिसंबर को कट खोलने के संबंध में चौथी बैठक विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी /प्रभारी जिलाधिकारी गोरखपुर की अध्यक्षता में गीडा में साइट आफिस एवं दाना पानी क्रासिंग पर ट्रैफिक कट खोलने के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई है। बैठक में एसपी ट्रैफिक, इंस्पेक्टर ट्रैफिक एवं एनएचएआई के संबंधित अधिकारी भावेश अग्रवाल सहायक उपयुक्त उद्योग रवि शर्मा चेंबर आफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आर.यन सिंह , महासचिव आकाश चालान , लघु उद्योग भारती के प्रांतीय अध्यक्ष दीपक कारीवाल मौजूद थे। बैठक में छोटी गाड़ियों एवं मोटरसाइकिल के लिए कट को खोलने के लिए सहमति बन गयी है। कल दिनांक 27 दिसंबर 2023 से गीडा साइड ऑफिस कट को ट्रैफिक पुलिस ड्यूटी के साथ 10 फ़ीट खोल दिया जाएगा। इसके अलावा रुम्बलिंग स्ट्रिप लगाने के लिए मुख्य कार्यपालक अधिकारी से कल दोपहर बाद 3 बजे वार्ता की जाएगी। NHI के अधिकारी ने बताया कि 2 दिन बाद से शहर जीरो पॉइंट से अयोध्या तक का रिपेयर मेंटेनेंस के काम के लिए, गोरखपुर से लखनऊ जाने के लिए दाना पानी कट खोलकर केवल एक साइड डायवर्ट किया जाएगा।

रिपेयर मेंटेनेंस होने के बाद दाना पानी कट खोलें पर कार्रवाई होगी।

Previous articleसीओ कैंट में भारी पुलिस बल के साथ सर्किल क्षेत्र में 7 किलोमीटर पैदल गस्त कर अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान
Next articleसर्द मौसम में चोरिया रोकने के लिए रात्रि गस्त बढ़ाये गया_एसएसपी नव वर्ष की पूर्व संध्या और नव वर्ष पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल रहेगी तैनात_ एसएसपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here