यंग दिखने के लिए अक्सर महिलाएं गलत चीजों का उपयोग करने लगती हैं। जिसके कारण 30 की उम्र में महिलाओं की स्किन 40-50 की नजर आने लगती है। इस आर्टिकल के जरिए 30 की उम्र वाली महिलाओं के लिए स्किन केयर रूटीन के बारे में फास्ट फैशन की मेकअप आर्टिस्ट मयूरी सावलानी बता रही है।
महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए ब्लीच का सहारा लेती हैं। लेकिन यह एक उम्र के बाद यह आपकी खूबसूरती पर उल्टा प्रभाव डाल सकती है। मेकअप साफ करने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती है। या झुर्रियां और फाइन लाइंस ना हों, इसलिए फेशियल मसाज कर सकती हैं। फेशियल मसाल से आपकी त्वचा ढीली नहीं पड़ती है। स्किन को हमेशा मॉइश्चराइज रखना चाहिए। क्योंकि ड्राई स्किन के कारण कई तरह की समस्या हो सकती है। आप फेस क्लीनअप और फेशियल भी ले सकती हैं। आप क्लीनअप और फेशियल की मदद से अपनी स्किन को साफ और जवां रख सकती हैं
… मयूर सावलानी















