मेले में हुए विवाद को लेकर युवक के साथ हुई मारपीट, मुकदमा दर्ज

मेले में हुए विवाद को लेकर युवक के साथ हुई मारपीट, मुकदमा दर्ज

स्कूल से आते समय छात्र को मनबढ़ युवकों ने बेरहमी से पीटा

गोरखपुरI गोला थाना क्षेत्र के खिरकिटा दीगर में आयोजित दशहरा मेले मे छेडछाड को लेकर हुए विरोध के कारण नाराज मनबढों ने एक युवक को स्कूल से आते समय बेरहमी से पिटाई कर दी जिसमें उसको गंभीर चोट आ गयी। प्राप्त विवरण के अनुसार घायल 20 वर्षीय युवक हरिकृष्ण भट्ट उर्फ लल्ला पुत्र स्व अनिल कुमार शर्मा निवासी कौआडील ने पुलिस को तहरीर देकर सूचित किया कि हम अपने ननिहाल खिरकिटा दीगर में निवास करते हैं। यहां 25 अक्टूबर को हर वर्ष की भांति मेले का आयोजन हुआ था। मेले में इसी गांव के सत्यम कुमार पुत्र रामनिवास, पिन्टू कुमार पुत्र गिरजाशंकर व इनके कुछ अज्ञात साथी मेले में छिटाकशी व बदमाशी कर रहे थे। इन लोगों को गांव के लोगों के द्वारा डांट डपटकर भगा दिया गया। भगाने से नाराज यह लोग गांव के लोगों को लगातार धमकी दे रहे थे। 28 अक्टूबर को तकरीबन दो बजे में पढ कर वापस घर की तरफ लौट रहा था रास्ते में उपरोक्त लोग अपने अज्ञात साथियों के साथ आकर हमें मारने पीटने लगें जिसमें हम गंभीर रूप से घायल हो गयें तथा सर फट गया। हमारी चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़ कर आयें तत्काल 112 पुलिस को सूचना दिया । वहीं हमलावर हमें फिर देख लेने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गये।
वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मारपीट करने वालों के उपर धारा 323, 504 व 506 के तहत मुकादम पंजीकृत कर लिया गया है।

Previous articleएसडीएम बनाने में अहम भूमिका माता-पिता भाई-बहन दोस्तों का रहा_ शिवम
Next articleभ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here