नारी शक्ति बंदन भारतीय परंपरा, सहजानंद राय नगर पंचायत है सर बाजार धनघटा सभागार में हुआ नारी शक्ति बंदन सम्मेलन

नारी शक्ति बंदन भारतीय परंपरा, सहजानंद राय
नगर पंचायत है सर बाजार धनघटा सभागार में हुआ नारी शक्ति बंदन सम्मेलन

संतकबीरनगर धनघटा। नगर पंचायत है सर बाजार धनघटा के सभागार शुक्रवार को नारी शक्ति बंदन सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें महिलाओं को केंद्र और राज्य सरकार के जरिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय रहे। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति बंदन भारतीय परंपरा है। इस परंपरा को कायम रखते हुए भाजपा महिलाओं को उनका असली अधिकार दे रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार में महिलाओं के जीवन में जो बदलाव देखने को मिला वह अभूतपूर्व है। आज मां, बहन बेटी स्वयं को सुरक्षित महसूस करती है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे नारों को पीएम मोदी और सीएम योगी ने जीवंत किया है। सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने देश की आधी आबादी को नजरअंदाज किया। जिससे महिलाओं को आगे आने में समय लगा है। नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकू मणि ने कहा की जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं तब से समाज में नारी को उनका का अधिकार मिला और उनका सम्मान बढ़ा है। इस दौरान जिला अध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, पूर्व सांसद अष्टभूजा शुक्ला, भाजपा नेता एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि, गणेश पांडे, अमर राय, सुनीता अग्रहरि, प्रदीप अग्रहरि, अशोक उर्फ साधु यादव, नरेंद्र पांडेय, संतोष पाल, राजन राय, प्रसिद्ध नारायण पांडेय, कपिल देव कनौजिया आदि लोगों ने सम्मेलन में प्रतिभाग किया।

Previous articleमतदाता पुनरीक्षण कार्य आज से प्रारंभ
Next articleगीता प्रेस के ट्रस्टी बैजनाथ जी का निधन, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here