हाईवे पर शाॅर्ट सर्किट से स्कूल बस में लगी आग

हाईवे पर शाॅर्ट सर्किट से स्कूल बस में लगी आग

संतकबीरनगर। राज ग्लोबल स्कूल की खराब सीएनजी बस को मरम्मत के लिए ले जाते दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवीन मंडी के पास शनिवार को शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना विकराल हो गई और हाईवे पर 20 मिनट तक आवागमन ठप हो गया। नवीन मंडी चौकी के पुलिस कर्मी पहुंच गए। थोड़ी देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई और आग बुझा दी गई, लेकिन बस पूरी तरह जल गई।

राज ग्लोबल स्कूल की एक सीएनजी बस खराब हो गई थी। जिससे मिस्त्री चालू करके ड्राइवर से गैराज तक ले जाने का कहा। बस अभी हाईवे पर नवीन मंडी के पास पहुंची ही थी कि उसी दौरान शार्ट सर्किट से बस में आग लग गई है। आग काफी विकराल हो गई। जिसकी वजह से अफरा-तफरी मच गई। बस्ती से गोरखपुर जाने वाले लेन पर आवागम रोक दिया गया। नवीन मंडी चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाकर आग को बुझाया गया। इस दौरान वाहनों को दूसरी तरफ से डायवर्ट कर दिया। वैसे वाहनों के कतार लग जाने से 10 से 15 मिनट तक जाम की स्थिति उत्पन्न हुई,लेकिन लोगों के सहयोग से पुलिस कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया। जले हुए वाहन को किनारे करवा कर आवागमन को शुरु कराया गया। राज ग्लोबल के प्रबंधक निदेशक राजेश्वर सिंह ने बताया कि बस मरम्मत के लिए जा रही थी। उसी दौरान शार्ट सर्किट से आग लग गई। बस पूरी तरह जल कर क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान लोगों की भीड़ जुट गई थी। पुलिस कर्मियों और फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन बस को बचाया नहीं जा सका।

Previous articleयूपी में इस रविवार खुले रहेंगे स्कूल
Next articleहिदायत के बाद भी पुलिस कर्मियों की कार्यशैली में सुधार नही: लाइनहाजिर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here