समाजवादी साईकिल यात्रा पर पूर्व विधायक जय चौबे ने बड़गो चौराहे पर की पुष्प वर्षा…………
आज तीसरे दिन खलीलाबाद विधानसभा से धनघटा विधानसभा के लिए रवाना हुई देश बचाओ देश बनाओ साइकिल यात्रा………..
साईकिल सपा जिलाअध्यक्ष अब्दुल कलाम व पूर्व विधायक जय चौबे ने हरी झंडी दिखाकर साईकिल यात्रा को किया रवाना…………..
BJP के ताबूत में आखिरी खील ठोकने का काम करेगी जनता पूर्व विधायक जय………….
*संतकबीरनगर*:-जनपद में आज तीसरे दिन भी देश बचाओ देश बनाओ साईकिल यात्रा के तहत सपा की साइकिल यात्रा जिले में फराटे भारती नजर आयी। जहाँ आज खलीलाबाद विधानसभा सीमा और धनघटा विधानसभा पर समाजवादी साइकिल यात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ। इससे पहले सपा जिलाअध्यक्ष अब्दुल कलाम व पूर्व विधायक जय चौबे ने हरी झंडी दिखाकर साईकिल यात्रा को रवाना किया तो वहीं बड़गो चौराहे पर समाजवादी साईकिल यात्रा पर पूर्व विधायक जय चौबे ने पुष्प वर्षा किया।
इस दौरान पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा कि देश में बेरोजगारी भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है देश का युवा बेरोजगार होकर सड़कों पर घूम रहा है। तो वहीं किसान भी अपनी फसल का वाजिब दाम लेने के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश में चलायी साईकिल यात्रा के माध्यम से जनता को बीजेपी की नीतियों के बारे में जागरूक किया जा रहा हैं निश्चित रुप से इस साइकिल यात्रा में शामिल हो रही जनता जनार्दन बीजेपी के ताबूत में आखिरी खील ठोकने का काम करेगी। इस दौरान लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने साइकिल यात्रा में उमड़े जनसैलाब को देखकर कहा कि जनता बीजेपी की नीतियों से तंग आ चुकी हैं जनता आशा भरी निगाहों से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तरफ देख रही है। उन्होंने अपने अल्फाज के माध्यम से पूर्व विधायक जय चौबे की जमकर प्रशंसा की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, जिला अध्यक्ष अब्दुल कलाम, वरिष्ट सपा नेता रामदास यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष लोरिक यादव, मेहदावल विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी जयराम पांडे, सपा नेता नित्यानंद यादव ,सपा नेता सुनील सिंह, सपा नेता कौशल चौधरी सपा अजीम खान , सपा नेता मुमताज अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।