पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने घर-घर पहुंचें बीएलओ डीएम दीपक मीणा ने 14 बूथों का किया निरीक्षण, मतदाता जागरूकता बढ़ाने के निर्देश नाम दर्ज कराने से लेकर संशोधन तक की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं अधिकारी

पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने घर-घर पहुंचें बीएलओ

डीएम दीपक मीणा ने 14 बूथों का किया निरीक्षण, मतदाता जागरूकता बढ़ाने के निर्देश

नाम दर्ज कराने से लेकर संशोधन तक की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं अधिकारी

गोरखपुर। मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के साथ प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम दर्ज कराने के लिए जिला प्रशासन ने प्रयास तेज कर दिए हैं। शनिवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने मतदाता हेल्प डेस्क और विभिन्न बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को निर्देश दिया कि घर-घर पहुंचकर पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करें। कोई भी पात्र नागरिक सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

गोरखपुर विधानसभा के तीन और ग्रामीण क्षेत्र के 11 बूथों का निरीक्षण

डीएम ने गोरखपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 322, 364 और 365 का निरीक्षण किया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के बूथ संख्या 294, 295, 296, 297, 301, 302, 303, 304, 305, 306 और 307 पर पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और बीएलओ से मतदाता सूची से जुड़े कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

घर-घर जाकर लोगों को करें जागरूक

जिलाधिकारी ने कहा कि बीएलओ अपने निर्धारित क्षेत्रों में सक्रिय रहकर घर-घर संपर्क करें। जिन पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं, उन्हें नाम जुड़वाने की प्रक्रिया और आवश्यक औपचारिकताओं की जानकारी दें। साथ ही मतदाता हेल्प डेस्क के माध्यम से नाम, पता और अन्य विवरणों में संशोधन कराने की प्रक्रिया भी बताएं।

मतदाता सूची की शुद्धता पर विशेष जोर

डीएम ने निर्देश दिया कि मतदाता सूची में नाम और अन्य विवरणों की त्रुटियों को दूर करने के लिए गंभीरता से काम किया जाए। बीएलओ अपने दायित्वों का समयबद्ध ढंग से निर्वहन करें और नागरिकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी न हो।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण आधार है। इसे अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय से काम करें, जिससे प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का अवसर मिल सके।

Previous articleट्रक की टक्कर से सिपाही अर्जुन राम की मौत, पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि सीओ कार्यालय से सरकारी कागजात लेकर जा रहे थे झंगहा थाना, देवीपुर के पास हादसा पत्नी और दो बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़, पुलिस महकमे में शोक
Next articleगोरखनाथ मंदिर की शोभायात्रा को लेकर 20 अक्टूबर को रूट डायवर्जन दोपहर तीन बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगी व्यवस्था, धर्मशाला, सूरजकुंड, लेबर तिराहा और अधियारीबाग समेत कई मार्गों पर प्रतिबंध

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here