कोई पात्र मतदाता न छूटे, बीएलओ अभियान तेज करें: सुदीप तिवारी पिपराइच विधानसभा में मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

कोई पात्र मतदाता न छूटे, बीएलओ अभियान तेज करें: सुदीप तिवारी

पिपराइच विधानसभा में मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

गोरखपुर। मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम शामिल कराने के लिए मंगलवार को तहसील सदर सभागार में 321-पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ और सुपरवाइजरों की बैठक हुई। अपर उपजिलाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सुदीप तिवारी ने निरंतर पुनरीक्षण-2026 के तहत विशेष अभियान चलाकर पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि युवा, पहली बार मतदाता बनने वाले नागरिकों, महिलाओं, दिव्यांगों और बेघर लोगों सहित मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र नागरिकों की पहचान कर उनका नाम जोड़ा जाए। किसी भी पात्र व्यक्ति को मताधिकार से वंचित नहीं रहना चाहिए।

बैठक में मतदाता सूची के ईपी अनुपात, लिंगानुपात और आयु वर्ग से जुड़े निर्धारित मानकों में सुधार पर भी जोर दिया गया। विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 1 से 449 तक के बीएलओ और सुपरवाइजरों को अपने क्षेत्रों में पुनरीक्षण कार्य की नियमित समीक्षा करने तथा नागरिकों को पंजीकरण के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने और अनुपस्थित रहने वाले संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। अधिकारियों से निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप मतदाता सूची को समावेशी और त्रुटिरहित बनाने के लिए गंभीरता से काम करने को कहा गया।

Previous articleउद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण में देरी बर्दाश्त नहीं: डीएम गीडा के यू-टर्न मार्ग पर एनएचएआई से मांगी प्रगति रिपोर्ट, सड़क पर माल उतारने वाले वाहनों पर होगी कार्रवाई
Next article17 अक्टूबर को सीएम योगी करेंगे चौरीचौरा फ्लाईओवर का उद्घाटन डीएम दीपक मीणा ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here