रेलवे में नौकरी के नाम पर नौ-नौ लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर दिल्ली ले गया, मेडिकल के बाद तीन माह कराई ट्रेनिंग

रेलवे में नौकरी के नाम पर नौ-नौ लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर दिल्ली ले गया, मेडिकल के बाद तीन माह कराई ट्रेनिंग

गोरखपुर। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवकों से नौ-नौ लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी को पीपीगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने नौकरी का झांसा देकर रकम लेने के बाद रेलवे के नाम से कथित फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिए और युवकों को दिल्ली ले जाकर मेडिकल कराया। इसके बाद करीब तीन माह तक ट्रेनिंग भी कराई, जिससे पीड़ितों को नौकरी लगने का भरोसा बना रहा।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकुर मिश्रा पुत्र हरदेव मिश्रा, निवासी नथमलपुर, थाना गोरखनाथ, गोरखपुर के रूप में हुई है। आरोप है कि बाद में रुपये वापस मांगने पर उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पीपीगंज थाने में मु0अ0सं0 346/2025 के तहत धारा 419, 420, 467, 468, 471, 504 और 506 भादवि में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Previous articleनाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक गिरफ्तार
Next articleपहली बार गोरखपुर में होगा UPASICON, विशेषज्ञ टीम ने तैयारियों का लिया जायजा 26 से 29 नवंबर तक एम्स में होगा आयोजन, देश-विदेश से जुटेंगे सर्जन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here