बिहार भेजे जा रहे तीन गोवंश बरामद, दो गिरफ्तार
गोरखपुर। बड़हलगंज पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिहार भेजे जाने की तैयारी में बांधकर रखे गए तीन गोवंश बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से रामबेलास यादव उर्फ श्री बेलास और छांगुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गोवंश को घाघरा नदी के रास्ते नाव से बिहार ले जाने की तैयारी थी।
कार्रवाई के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। मामले में बड़हलगंज थाने में धारा 3/5ए/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस तस्करी के नेटवर्क और गोवंश के स्रोत का भी पता लगा रही है।















