चोरी की बाइक और पांच मोबाइल समेत दो गिरफ्तार

चोरी की बाइक और पांच मोबाइल समेत दो गिरफ्तार

गोरखपुर। रामगढ़ताल पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की एक बाइक, पांच एंड्रायड मोबाइल और तीन हजार रुपये नकद बरामद हुए।

गिरफ्तार किशन पासवान और अरमान दोनों काशीराम आवास कॉलोनी के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने ई-रिक्शा की बैट्री चोरी करने के साथ भीड़भाड़ वाले स्थानों से मोबाइल और बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने संबंधित मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Previous articleअंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार
Next articleबिहार भेजे जा रहे तीन गोवंश बरामद, दो गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here