बाढ़ प्रभावित फर्रुखाबाद पहुंचे सीएम योगी, हवाई सर्वेक्षण कर लिया हालात का जायजा पीड़ित परिवारों से संवाद कर बांटी राहत सामग्री, मकान के लिए 1.20 लाख की सहायता; स्थायी समाधान के लिए ड्रेजिंग और तटबंध निर्माण की घोषणा

बाढ़ प्रभावित फर्रुखाबाद पहुंचे सीएम योगी, हवाई सर्वेक्षण कर लिया हालात का जायजा

पीड़ित परिवारों से संवाद कर बांटी राहत सामग्री, मकान के लिए 1.20 लाख की सहायता; स्थायी समाधान के लिए ड्रेजिंग और तटबंध निर्माण की घोषणा

फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को फर्रुखाबाद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित इलाकों में पहुंच रही राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचकर स्वयं राहत सामग्री वितरित की और उनसे संवाद कर उनकी समस्याओं व जरूरतों की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री किट वितरित करने के साथ आवासीय भूमि आवंटन के प्रमाणपत्र (पट्टे) भी प्रदान किए। उन्होंने प्रभावित परिवारों को घर बनाने के लिए 1.20 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।

भोजन से पशु चारे तक व्यवस्था

बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविरों में भोजन, चिकित्सा और शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता के साथ पशु टीकाकरण की व्यवस्था भी की गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और जरूरतमंद परिवारों तक समय से सहायता पहुंचाई जाए।

स्थायी समाधान पर जोर

मुख्यमंत्री ने बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए गंगा की ड्रेजिंग और चैनलाइजेशन कराने की घोषणा की। इसके साथ ही तटबंधों के निर्माण और फर्रुखाबाद को एक्सप्रेस-वे से जोड़ने की महत्वपूर्ण घोषणा भी की गई। उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत देने के साथ भविष्य में इस समस्या से स्थायी निजात दिलाने की दिशा में भी काम कर रही है।

Previous articleदेवरिया के भोपतपुरा गांव के जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले सीईओ
Next articleजयपुरिया स्कूल में जन्माष्टमी की धूम, नन्हे कलाकारों ने मोहा मन कक्षा नौ के विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण की शिक्षाओं को किया प्रस्तुत, कक्षा एक-दो के बच्चों ने नृत्य से बांधा समां

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here