संघर्षों के साथी रहे मुमताज अहमद की श्रद्धांजलि सभा में छलके डा उदय के ऑसू

संघर्षों के साथी रहे मुमताज अहमद की श्रद्धांजलि सभा में छलके डा उदय के ऑसू
-मन्नन भारती के पिता के निधन पर परिजनो को बंधाया ढॉढस,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुमताज को दी श्रद्धांजलि।
उत्तर प्रदेश संत कबीर नगर
—बुधवार को अपनो के गम में शरीक होने निकला जिले के चर्चित समाजसेवी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी का कारवां एपीएन पीजी कालेज डुमरी पहुंचा।जहॉ आयोजित सियरासाथा गॉव निवासी शिक्षक एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुमताज अहमद की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था।संघर्षों के साथी रहे मुमताज को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए डा0उदय भावुक हो उठे और उनकी ऑखें भर आई।
उन्होंने अपने बेहद करीबी रहे मुमताज अहमद को संघर्षों का साथी बताते हुए उनके त्याग और समाज के प्रति समर्पण को याद किया।उन्होंने कहा कि मुमताज अहमद ने समाज,राजनीति और सेवा के क्षेत्र में जो मुकाम हासिल किया उसे भुलाया नहीं जा सकता।वे सूर्या ग्रुप के शिक्षण संस्थानो की स्थापना से ही जुड़े रहे।डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने मुमताज के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुमताज अहमद को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व समाज के लिए बेहद संवेदनशील रहा।गरीब और पीड़ितों की आवाज रहे मुमताज के निधन से बड़ी सामाजिक क्षति हुई है।बताते चलें कि पिछले दिनो लंबी बीमारी के चलते मुमताज अहमद का निधन हो गया।इसके पूर्व डा0उदय का कारवॉ तामेश्वरनाथ पहुंचा जहॉ उनके बेहद खास मन्नन भारती के पिता के निधन से परिवार के लोग गमजदा थे।डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने परिवार के लोगों को ढॉढस बंधाते हुए सुख-दुख में सदैव साथ रहने का भरोसा दिया। इस दौरान रविंद्र यादव, पवन यादव, शंकर यादव, विवेक यादव, आनंद ओझा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Previous articleसूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में आयोजित हुआ रक्षाबंधन का त्यौहार
Next articleसरकार हर राशन कार्डधारक का कराएगी बायोमेट्रिक सत्यापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here