लोन दिलाने के नाम पर 1.67 करोड़ की ठगी, पिता-पुत्री गिरफ्तार छह बैंक ऋण स्वीकृत कर हड़पी रकम, ईएमआई जमा करने का झांसा देकर किया धोखा

लोन दिलाने के नाम पर 1.67 करोड़ की ठगी, पिता-पुत्री गिरफ्तार

छह बैंक ऋण स्वीकृत कर हड़पी रकम, ईएमआई जमा करने का झांसा देकर किया धोखा

गोरखपुर। एम्स थाना पुलिस ने बैंक से लोन दिलाने के नाम पर करीब 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में पिता-पुत्री को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने एक व्यक्ति के नाम पर विभिन्न बैंकों से करोड़ों रुपये का ऋण स्वीकृत कराकर रकम का गबन कर लिया और बाद में ईएमआई जमा करने का झांसा देकर टालमटोल करते रहे।

पुलिस के अनुसार, धोखाधड़ी के मामलों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण में एम्स थाना पुलिस ने मुकदमा संख्या 237/2026 में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ध्रुव नारायण सिंह पुत्र स्व. वंश बहादुर सिंह तथा गरिमा सिंह पत्नी भानू प्रताप सिंह, निवासी महादेव झारखंडी, महटोलिया रोड, थाना एम्स, गोरखपुर के रूप में हुई है।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने वादी को बैंक से आसानी से लोन दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद उसके नाम पर विभिन्न बैंकों से कुल छह ऋण स्वीकृत कराए, जिनकी कुल राशि लगभग 1 करोड़ 67 लाख रुपये थी। आरोप है कि यह पूरी राशि धोखाधड़ी से हड़प ली गई। जब वादी ने इस संबंध में आपत्ति जताई तो आरोपियों ने स्वयं सभी ऋणों की ईएमआई जमा करने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में किसी भी ऋण की किस्त जमा नहीं की।

पीड़ित की तहरीर पर एम्स थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Previous articleNAKSHA पायलट प्रोजेक्ट के तहत संपत्ति सर्वेक्षण का प्रशिक्षण शुरू 41 वार्डों में डिजिटल सत्यापन के लिए 26 सर्वे टीमों को दिया गया प्रशिक्षण
Next articleधारदार हथियार से पुलिसकर्मी पर हमला, आरोपी गिरफ्तार गीडा में चेकिंग के दौरान वारदात, अवैध चापड़ बरामद; आरक्षी घायल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here