साइबर ठगी के शिकार दीनानाथ को 24 घंटे में मिले 19 हजार रुपये, दुबौलिया पुलिस की तत्परता रंग लाई नई SOP-2 और MRM पोर्टल की मदद से खाते में वापस हुई पूरी रकम

साइबर ठगी के शिकार दीनानाथ को 24 घंटे में मिले 19 हजार रुपये, दुबौलिया पुलिस की तत्परता रंग लाई

नई SOP-2 और MRM पोर्टल की मदद से खाते में वापस हुई पूरी रकम

बस्ती। दुबौलिया थाना पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को बड़ी राहत दिलाई है। साइबर फ्रॉड में गंवाए गए 19 हजार रुपये महज 24 घंटे के भीतर वापस कराकर पुलिस ने अपनी सक्रियता का परिचय दिया है। नई SOP-2 और MRM (Money Restoration Mechanism) पोर्टल की सहायता से यह सफलता हासिल की गई।

जानकारी के अनुसार, दुबौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम ऊंजी निवासी दीनानाथ पुत्र परमात्मा साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। किसी अज्ञात साइबर अपराधी ने उनके खाते से 19 हजार रुपये निकाल लिए। घटना के बाद दीनानाथ ने तत्काल NCCRP पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी के निर्देशन में साइबर सेल प्रभारी अजय कुमार पांडेय और महिला कांस्टेबल साधना पांडेय की टीम सक्रिय हो गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई धनराशि कोL होल्ड (लीन) कराया और नई SOP-2 के तहत MRM पोर्टल का उपयोग कर पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस करवा दी।

अपनी गाढ़ी कमाई वापस मिलने पर दीनानाथ ने दुबौलिया पुलिस और बस्ती पुलिस का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका पैसा इतनी जल्दी वापस मिल जाएगा, लेकिन पुलिस की तत्परता से उनकी परेशानी दूर हो गई।

बस्ती पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या NCCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर धनराशि सुरक्षित कराई जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और पीड़ितों को शीघ्र राहत दिलाने के लिए नई SOP-2 और MRM पोर्टल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Previous articleमोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित
Next articleयुवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद सोनहा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को पंचमोहनी के पास से दबोचा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here