NAKSHA समीक्षा: सर्वे प्रगति तेज
गोरखपुर। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘NAKSHA’ परियोजना की समीक्षा बैठक शुक्रवार को नगर निगम के अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर सभागार में आयोजित की गई। बैठक में परियोजना की प्रगति और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में निदेशक डी.एन. पाठक (उप्र भूस्थानिक निदेशालय/Survey of India) ने परियोजना की वर्तमान स्थिति और तकनीकी पहलुओं की समीक्षा की। इस दौरान नगर आयुक्त अजय जैन, गोरखपुर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने बताया कि 61 वार्डों में लगभग 135 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। अब प्रथम चरण में 58 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का जमीनी सर्वे रोवर और टैबलेट जैसे आधुनिक उपकरणों से किया जाएगा। इसके लिए 26 टीमें तैनात की जाएंगी।
यह परियोजना डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित है, जिसमें Survey of India तकनीकी भागीदार के रूप में कार्य कर रहा है। यह सर्वे शहरी नियोजन, कर प्रणाली और डिजिटल अभिलेखों के आधुनिकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
बैठक में फील्ड टीमों ने जमीनी स्तर की चुनौतियों, प्रशिक्षण और उपकरण संचालन से जुड़ी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि सर्वे के सभी चरणों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाएगी।
समीक्षा बैठक के अंत में अधिकारियों ने परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने और नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया। आने वाले महीनों में जमीनी सर्वे के बाद डेटा सत्यापन और डिजिटलीकरण की प्रक्रिया को और तेज किया जाएगा भी किया जाएगा पर जोर दिया जाएगा।















