पोर्टल पर एक भी फाइल पेंडिंग मिली तो होगी कार्रवाई” — एसडीएम सदर का सख्त संदेश

“पोर्टल पर एक भी फाइल पेंडिंग मिली तो होगी कार्रवाई” — एसडीएम सदर का सख्त संदे

 

गोरखपुर। सदर तहसील सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में दीपक गुप्ता ने अधिकारियों, कानूनगो और लेखपालों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पोर्टल पर एक भी आवेदन लंबित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक देरी पाई गई तो संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जनगणना कार्य को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति

बैठक के दौरान एसडीएम ने जनगणना कार्य की समीक्षा करते हुए इसे शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल बताया। उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और सटीकता के साथ संपन्न कराया जाए। आंकड़ों में किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही को गंभीर मानते हुए जिम्मेदारी तय की जाएगी।

घर-घर सत्यापन के बाद ही बने प्रमाण पत्र

आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों के सत्यापन को लेकर एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कर्मचारी केवल कागजी औपचारिकता पूरी न करें, बल्कि आवेदकों के घर पहुंचकर भौतिक सत्यापन करें। उन्होंने कहा कि बिना जांच के रिपोर्ट अपलोड करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जांच रिपोर्ट इतनी सटीक होनी चाहिए कि भविष्य में उस पर कोई सवाल न उठ सके।

लंबित मामलों पर जताई नाराजगी, जवाबदेही तय

बैठक में पोर्टल पर लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त की और सभी अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फाइलों को जानबूझकर रोकना या अनावश्यक देरी करना गंभीर लापरवाही मानी जाएगी। बैठक में ज्ञान प्रताप सिंह, आकांक्षा पासवान, राकेश शुक्ला सहित कानूनगो, लेखपाल और अन्य पटल प्रभारी मौजूद रहे।

Previous articleबाढ़ और जलभराव से निपटने को प्रशासन अलर्ट, तैयारियों की हुई व्यापक समीक्षा
Next articleमहुली पुलिस हुई हाईटेक, सभी विवेचक स्मार्ट टैबलेट से लैस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here