निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों का हुआ उपचार आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के लिए चलाया गया विशेष अभियान

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों का हुआ उपचार

आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के लिए चलाया गया विशेष अभियान

गोरखपुर।

शनिवार को स्टार हॉस्पिटल प्रा. लि. एवं सफल टेस्ट ट्यूब बेबी के तत्वावधान में भटहट क्षेत्र में प्रचार-प्रसार के साथ आयुष्मान भारत कार्ड बनाने का विशेष अभियान चलाया गया। इसके साथ ही निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया।

शिविर में स्टार हॉस्पिटल की डॉक्टरों की टीम द्वारा लगभग 150 से 200 मरीजों का निःशुल्क परीक्षण, उपचार और परामर्श किया गया। वहीं 100 से अधिक लोगों ने आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया। इसके अलावा निःसंतान दंपत्तियों को विशेषज्ञों द्वारा आवश्यक चिकित्सीय परामर्श भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। स्टार चैरिटेबल की ओर से मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।

स्टार हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. विजाहत करीम एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सुरहिता करीम ने बताया कि अस्पताल द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाते रहे हैं और आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि शिविर में परामर्श लेने वाले मरीजों को अस्पताल में आगे इलाज के लिए विशेष छूट दी जाएगी।

इस अवसर पर डॉ. जुबैदा, रितिका, गौरव, साहिल, दिलीप, रिया, सुमन, आलम सहित अन्य लोगों का सराहनीय सहयोग रहा।

Previous articleबार एसोसिएशन ने न्यायिक अधिकारियों का किया सम्मान ज्यूडिशियल स्पोर्ट्स मीट में नौ पदक जीतकर बढ़ाया जनपद का मान
Next articleडीएम ने गेहूँ क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण किसानों से अधिक खरीद व समय पर भुगतान के दिए निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here