श्रमिकों के वेतन विवाद को लेकर गीडा प्रशासन सतर्क, बड़े उद्योगों का औचक निरीक्षण
गोरखपुर, प्रदेश में श्रमिकों द्वारा वेतन बढ़ोत्तरी के लिए किए जा रहे विरोध को देखते हुए गोरखपुर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (गीडा) ने सतर्कता बरती है।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनुज मलिक, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राम प्रकाश तथा गीडा के अन्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को गीडा क्षेत्र में स्थापित प्रमुख उद्योगों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने इंडिया ग्लाईकाल लिमिटेड, केयान डिस्टिलरीज, सीपी मिल्क, क्रेजी बेकर्स, नाइन प्रा. लि., अम्बे प्रोसेसिंग, हाई-टेक सहित अन्य बड़े उद्योगों का दौरा किया और वहाँ कार्यरत श्रमिकों की समस्याओं, वेतन, कार्य परिस्थितियों तथा अन्य मुद्दों पर उद्योग प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा की।
उद्योग प्रतिनिधियों ने अधिकारियों को अवगत कराया कि उनके यहाँ श्रमिकों से संबंधित कोई समस्या नहीं है और सभी कार्य सुचारू रूप से चल रहे हैं।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनुज मलिक ने उद्योग प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि यदि श्रमिकों से संबंधित कोई समस्या उत्पन्न होती है तो उसका तत्काल समाधान किया जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि गीडा प्राधिकरण यथासंभव सहयोग प्रदान करेगा।
प्राधिकरण के अधिकारियों ने सभी उद्योगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और औद्योगिक क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील भी क















