डीआईजी बस्ती ने 46 उत्कृष्ट ग्राम प्रहरियों को साइकिलें प्रदान कीं, बढ़ाई गतिशीलता
बस्ती। पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने पुलिस अधीक्षक बस्ती के साथ पुलिस लाइन बस्ती में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्कृष्ट ग्राम प्रहरियों को साइकिलें प्रदान कीं।
इस अवसर पर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए कुल 46 ग्राम प्रहरियों (44 पुरुष एवं 02 महिला) को साइकिलें देकर उन्हें अपने कर्तव्यों के निर्वहन में और अधिक सक्रिय एवं सक्षम बनने के लिए प्रेरित किया गया।
डीआईजी संजीव त्यागी ने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस और आम जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। उनके द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जाता है। साइकिल वितरण से उनकी गतिशीलता बढ़ेगी तथा वे अपने क्षेत्र में और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकेंगे।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी, क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह, क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक व्रजेश कुमार पटेल सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे















