धनघटा का वार्षिक निरीक्षण: एसपी ने दिए सख्त निर्देश, महिला सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य पर दो महिला पुलिसकर्मी व एक उपनिरीक्षक सम्मानित।

धनघटा का वार्षिक निरीक्षण: एसपी ने दिए सख्त निर्देश, महिला सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य पर दो महिला पुलिसकर्मी व एक उपनिरीक्षक सम्मानित।

 

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने थाना धनघटा का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की समग्र व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड रखरखाव, विवेचनाओं की स्थिति, मिशन शक्ति से संबंधित कार्यों और महिला सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पिंक बूथ व महिला हेल्प डेस्क पर कार्यरत दो महिला पुलिस कर्मियों और एक उपनिरीक्षक को मिशन शक्ति संबंधी रजिस्टरों के बेहतरीन रखरखाव के लिए 500 रुपये नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने थाने की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी कार्य समय-सीमा के अंदर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने थाने के रिकॉर्ड, विवेचनाओं, महिला सुरक्षा, साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया।

एसपी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि थाना स्तर पर गुणवत्तापूर्ण कार्य और समयबद्ध विवेचना ही आमजन का पुलिस पर विश्वास बढ़ा सकती है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Previous articleगोण्डा पुलिस अधिकारियों-कर्मियों के लिए एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यशाला आयोजित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here