डीएम-एसपी ने ईदगाह का निरीक्षण किया: नमाज को शांतिपूर्ण बनाने के पुख्ता इंतजाम

डीएम-एसपी ने ईदगाह का निरीक्षण किया: नमाज को शांतिपूर्ण बनाने के पुख्ता इंतजाम

 

रायबरेली। ईद-उल-फितर की नमाज को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और सकुशल ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने डबल फाटक स्थित ईदगाह सहित शहर के प्रमुख स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम-एसपी ने शहर के प्रमुख मार्गों, मस्जिदों के आसपास एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नमाज के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं।

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि ईदगाह एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। विशेष निगरानी और गश्त सुनिश्चित की जा रही है, ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर स्तर पर मुस्तैद है और त्योहार पूर्ण शांति व सद्भाव के साथ मनाया जाएगा।

डीएम एवं एसपी ने जनपदवासियों से अपील की कि सभी लोग आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के साथ ईद मनाएं तथा प्रशासन का पूरा सहयोग करें। उन्होंने जोर दिया कि अफवाहों से दूर रहकर सद्भाव की भावना बनाए रखी जाए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर प्रफुल्ल कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Previous articleअलविदा जुमे को लेकर डीएम-एसपी सतर्क: अजीमुल्लाह चौराहा सहित संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here