ट्रक ने स्कूटी सवार शिक्षिका को रौंदा, मौके पर मौत बहन घायल, हादसे के बाद घंटों जाम; ट्रक चालक फरार

ट्रक ने स्कूटी सवार शिक्षिका को रौंदा, मौके पर मौत

बहन घायल, हादसे के बाद घंटों जाम; ट्रक चालक फरार

गोरखपुर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के निबिहवा रेलवे ओवरब्रिज के पास शनिवार सुबह करीब 8:15 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। गोरखपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने स्कूटी में ठोकर मार दी। स्कूटी पर सवार 24 वर्षीय शिक्षिका श्रेया विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी 20 वर्षीय बहन खुशी गंभीर रूप से घायल हो गई।

मृतका चौरी थाना क्षेत्र के ग्राम चौरी टोला रामनगर निवासी थी। वह फुटहवा इनार स्थित एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका थी। दोनों बहनें शनिवार सुबह स्कूल जा रही थीं, तभी धर्म कांटा के पास यह हादसा हुआ। ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर करीब आधा घंटा जाम लगा रहा। चौरीचौरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Previous articleडीएम-एसपी ने थाना दिवस पर सुनी जनता की फरियादें शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here