रसोइयों की पाक कला प्रतियोगिता में दिखी स्वादिष्ट प्रतिभा: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया सम्मान, प्रथम स्थान पर रेती रोड की रसोइया

रसोइयों की पाक कला प्रतियोगिता में दिखी स्वादिष्ट प्रतिभा: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया सम्मान, प्रथम स्थान पर रेती रोड की रसोइया

गोरखपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, 10वीं पार्क रोड (निकट सीतापुर आई हॉस्पिटल परिसर) में मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों की विशेष पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से जनपद के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों की छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान किया गया और उनकी कला को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखपुर रहे। लेखाधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय गोरखपुर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

प्रतियोगिता में रसोइयों ने मध्यान्ह भोजन योजना के निर्धारित मानकों के अनुसार सामग्री का उपयोग करते हुए स्वादिष्ट, पौष्टिक और आकर्षक व्यंजन तैयार किए। निर्णायक मंडल ने व्यंजनों की गुणवत्ता, स्वाद, पोषण मूल्य, स्वच्छता एवं प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया।

प्रतियोगिता के परिणाम निम्नलिखित रहे:

प्रथम स्थानविकास क्षेत्र नगर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रेती रोड की रसोइया (पुरस्कार राशि 3500 रुपये)

द्वितीय स्थान विकास क्षेत्र जंगल कौड़िया के कंपोजिट विद्यालय की रसोइया (पुरस्कार राशि 2500 रुपये)

तृतीय स्थान विकास क्षेत्र सहजनवा के प्राथमिक विद्यालय भौवापार की रसोइया (पुरस्कार राशि 1500 रुपये)

विजेताओं को पुरस्कार राशि उनके निजी बैंक खातों में हस्तांतरित की गई।

कार्यक्रम के अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रतिभागी रसोइयों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता न केवल रसोइयों की कला को निखारने का माध्यम बनी, बल्कि मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता और पोषण स्तर को और बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने विजेताओं से अपील की कि वे अपने अनुभव और कौशल से अन्य रसोइयों को भी प्रेरित करें, ताकि सभी विद्यालयों में बच्चों को स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन मिल सके।

कार्यक्रम का संचालन दीपक पांडेय ने कुशलता से किया। इस आयोजन से रसोइयों में उत्साह बढ़ा है और मध्यान्ह भोजन योजना के तहत गुणवत्ता सुधार की दिशा में एक सकारात्मक कदम उठा है।

Previous articleडीएम हर्षिता माथुर ने कर-करेत्तर, राजस्व वसूली एवं राजस्व वादों की समीक्षा की: शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति और लंबित वादों के निस्तारण के सख्त निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here