डीएम हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में बेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति-2025 की बैठक संपन्न: पर्यटन को बढ़ावा, स्थानीयों को मिलेगा रोजगार

डीएम हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में बेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति-2025 की बैठक संपन्न: पर्यटन को बढ़ावा, स्थानीयों को मिलेगा रोजगार

रायबरेली।जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कैंप कार्यालय में बेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति 2025 के क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सुधीर गिरी ने विस्तार से नीति की जानकारी दी।

इस नीति के तहत जनपद में आने वाले पर्यटकों को सुगम आवास उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय निवासी अपने आवासीय भवन में कम से कम 1 से अधिकतम 6 कमरों को पर्यटकों के लिए किराए पर दे सकते हैं। इससे न केवल पर्यटकों को सस्ती और घरेलू माहौल वाली ठहरने की सुविधा मिलेगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में अतिरिक्त आय और रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। नीति का मुख्य उद्देश्य रायबरेली के पर्यटन स्थलों जैसे महाराजा बेनारसी दास पार्क, जयसिंह महल, इंदिरा गांधी संग्रहालय, फुरसतगंज, दलमऊ आदि पर आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है।

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सुधीर गिरी ने बताया कि इच्छुक आवेदक uptourismportal.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा नीति की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पोर्टल पर पंजीकरण, आवश्यक दस्तावेज, मानक, सब्सिडी/प्रोत्साहन और अन्य प्रक्रियाओं का विवरण उपलब्ध है।

बैठक में अग्निशमन अधिकारी मनीराम सरोज, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह और प्रधान रामेश्वरी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नीति का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग इस अवसर का लाभ उठा सकें। यह पहल रायबरेली को पर्यटन के नक्शे पर मजबूती से स्थापित करने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Previous articleबस्ती पुलिस लाइन में अनुशासन और व्यवस्था की मजबूत झलक: नए एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने साप्ताहिक परेड का गहन निरीक्षण किया, टर्नआउट-वर्दी पर सख्त निर्देश, मूलभूत सुविधाओं को समयबद्ध सुधारने के आदेश दिए
Next articleडीएम हर्षिता माथुर ने ग्राम चौपाल में सुनी जनता की पुकार, कम्पोजिट विद्यालय में एमडीएम शेड व स्मार्ट क्लास का उद्घाटन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here