मेहदावल में ‘राघव फर्नीचर हाउस’ का भव्य उद्घाटन

मेहदावल में ‘राघव फर्नीचर हाउस’ का भव्य उद्घाटन

 

संतकबीरनगर। मेहदावल क्षेत्र में व्यापार और विकास की नई लहर चल रही है। युवा उद्यमी शेखू खान और युवा समाजसेवी दानिश खान के विशेष सहयोग से नई फ्रेंचाइजी के रूप में ‘राघव फर्नीचर हाउस’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस नए प्रतिष्ठान के खुलने से स्थानीय निवासियों को अब गुणवत्तापूर्ण फर्नीचर के लिए दूर-दराज जाना नहीं पड़ेगा।

कार्यक्रम में सूर्या ग्रुप के निदेशक एवं प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी और जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतिष्ठान के संचालक अनूप राय, उनके बड़े भाई आलोक राय, शेखू खान और दानिश खान ने फूल-मालाओं से अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने प्रतिष्ठान का अवलोकन करने के बाद संचालक टीम को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में ऐसे आधुनिक शोरूम खुलने से स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होती है और लोगों को बेहतर विकल्प मिलते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने भी ‘राघव फर्नीचर हाउस’ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इसे क्षेत्र के लिए सराहनीय पहल बताया।

उद्घाटन समारोह में मेहदावल और आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में लोग उमड़े। स्थानीय नागरिकों ने संचालकों को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा और लोगों ने उपलब्ध फर्नीचर की वैरायटी, डिजाइन और गुणवत्ता की खूब सराहना की।

यह नया प्रतिष्ठान मेहदावल में आधुनिक फर्नीचर की उपलब्धता बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय रोजगार और व्यापार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Previous articleघायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश
Next articleजनता दरबार में नवागत एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने सुनीं फरियादियां, दिए त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here