सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता: जांबाज छात्रों ने दिखाया प्रतिभा.
संतकबीरनगर। जिले के प्रतिष्ठित सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी, खलीलाबाद में चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम अनुज कनौजिया, एमडी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, निदेशिका सविता चतुर्वेदी, पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव एवं प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि से कार्यक्रम का आगाज किया।अतिथियों का शाल-बुके से स्वागत हुआ।
छात्रों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह को यादगार बनाया। मां सरस्वती एवं स्वर्गीय पंडित सूर्यनारायण चतुर्वेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।छात्र-छात्राओं ने वॉलीबॉल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, शतरंज, खो-खो, लंबी दौड़, रस्साकशी आदि में उत्साहपूर्ण प्रदर्शन किया। शानदार करतबों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विजेताओं पर पुरस्कारों की बौछार हुई।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कनौजिया ने शिक्षा एवं खेल के घनिष्ठ संबंध पर बल दिया।
शिक्षा मानसिक विकास करती है, खेल शारीरिक। छात्राओं का बढ़-चढ़कर भाग लेना सराहनीय। एमडी डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि सर्वांगीण विकास संस्थान का मुख्य उद्देश्य है, इसलिए खेलों को प्राथमिकता।प्राचार्य चिंतामणि उपाध्याय, सीपी श्रीवास्तव, नितेश द्विवेदी, शरद त्रिपाठी, अर्चना त्रिपाठी, आरती चौधरी आदि उपस्थित रहे। यह महाकुंभ छात्रों में अनुशासन, टीमवर्क एवं आत्मविश्वास जगाने में सफल रहा.















