सीएम योगी का जनता दर्शन: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, लोगों को दी वैध तरीके की सीख

सीएम योगी का जनता दर्शन: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, लोगों को दी वैध तरीके की सीख

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन आयोजित कर आमजन की फरियादें सुनीं। कड़ाके की ठंड के बावजूद महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में करीब 250 फरियादी विभिन्न जिलों से पहुंचे। सीएम ने हर शिकायत को धैर्यपूर्वक सुनकर अधिकारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सख्त निर्देश दिए।

जनता दर्शन में विदेश भेजने के नाम पर ठगी की शिकायतें प्रमुख रही। एक महिला ने रोते-बिलखते बताया कि एजेंट ने उनके परिवार के सदस्य को नौकरी का लालच देकर लाखों रुपये ठग लिए। सीएम ने तुरंत पुलिस अधिकारियों को ऐसे जालसाजों के खिलाफ मिसाल कायम करने वाली कार्रवाई करने और पीड़ितों का पैसा वापस दिलाने के निर्देश दिए।

उन्होंने फरियादी को समझाते हुए कहा कि एजेंटों के चक्कर में न पड़ें, गलत तरीके से विदेश जाने पर जेल जाना पड़ता है। वैध मार्ग ही अपनाएं।पुलिस संबंधी मामलों में लापरवाही पर कड़ी चेतावनी दी। जमीन कब्जे और दबंगई की शिकायतों पर विधिसम्मत कठोर कदम उठाने के आदेश दिए।

गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगने वालों को आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से धन की कमी आड़े नहीं आएगी। अस्पताल अनुमान शीघ्र पूरा कर सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।सीएम ने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण करें, किसी के साथ अन्याय न हो। फरियादियों के साथ आए बच्चों को प्यार से चॉकलेट देकर स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया। जनता दर्शन में सीएम की संवेदनशीलता और पहुंच ने सभी को प्रभावित किया।

Previous articleरामप्रसाद बिस्मिल बलिदान दिवस: मंडलायुक्त व डीएम ने जिला कारागार में अर्पित की श्रद्धांजली 
Next articleकांस्टेबल रिया वर्मा ने रचा इतिहास: अमेरिका में गूंजा सहारनपुर पुलिस का नाम, 5 पदक जीतकर लौटीं वीरांगना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here