कबीर मगहर महोत्सव-2026: सभी उप-समितियों के गठन का निर्देश, भव्य होगा आयोजन

कबीर मगहर महोत्सव-2026: सभी उप-समितियों के गठन का निर्देश, भव्य होगा आयोजन

संतकबीरनगर। संत कबीर दास की पावन धरती मगहर पर आयोजित होने वाले कबीर मगहर महोत्सव-2026 को भव्य और यादगार बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में महोत्सव समिति के सदस्यों व विभागीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई।

बैठक में महोत्सव के शुभारंभ, अवधि, कार्यक्रमों और आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। डीएम ने बजट, धनराशि की उपलब्धता और व्यय पर गहन चर्चा की। समिति सदस्यों के सुझावों को शामिल करते हुए पिछले वर्ष की तरह सभी उप-समितियों का शीघ्र गठन करने के निर्देश दिए। संबंधित आयोजकों व सदस्यों की जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से निर्धारित करने को कहा गया।

जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि यह महोत्सव संत कबीर दास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। इसमें स्वच्छता, स्वास्थ्य और सद्भावना का संदेश प्रमुखता से जाना चाहिए। हर प्रतिभागी को कबीर के दोहों और शिक्षाओं से प्रेरणा मिले, इसी उद्देश्य से आयोजन किया जाए। महोत्सव न केवल सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत करेगा, बल्कि सामाजिक एकता को भी मजबूत बनाएगा।

प्रशासन की मुस्तैदी से इस बार महोत्सव पहले से अधिक भव्य होने की उम्मीद है। समिति सदस्यों व अधिकारियों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक से महोत्सव की रूपरेखा स्पष्ट हो गई है और जल्द ही विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

Previous articleआयुष्मान भारत योजना: 12 अस्पतालों को अंतिम चेतावनी, कैशलेस इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
Next articleरामप्रसाद बिस्मिल बलिदान दिवस: मंडलायुक्त व डीएम ने जिला कारागार में अर्पित की श्रद्धांजली 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here