सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘खेल महाकुंभ’ की धूमः एमडी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने लिया तैयारियों का जायजा
20 दिसंबर से शुरू होगा चार दिवसीय खेल महोत्सव
संतकबीरनगर। जिले के प्रतिष्ठित सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद में 20 दिसंबर से शुरू होने वाले चार दिवसीय ‘खेल महाकुंभ’ को लेकर उत्साह चरम पर है। विद्यालय परिसर में पूर्व अभ्यास जोर-शोर से चल रहा है। छात्र-छात्राएँ विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा निखारने में जुटे हैं, जबकि पूरा विद्यालय परिवार ग्राउंड को सजाने-संवारने में लगा है।
इस खेल महोत्सव में क्रिकेट, वॉलीबॉल, ऊँची कूद, लंबी कूद, खो-खो, कबड्डी एवं रस्साकसी जैसी प्रमुख स्पर्धाएँ आयोजित होंगी। अभ्यास सत्रों में छात्रों का जोश देखते बनता है।
सोमवार को विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने निदेशिका सविता चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव एवं पुत्र अखंड प्रताप चतुर्वेदी के साथ ग्राउंड का गहन निरीक्षण किया। तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को परखा।
निरीक्षण के दौरान अभ्यासरत छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट कर डॉ. चतुर्वेदी को सलामी दी तथा अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने छात्रों के उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को ‘खेल महाकुंभ’ के लिए शुभकामनाएँ दीं और कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास करते हैं, बल्कि टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं।















