नागरिक सुरक्षा कोर का 63वाँ स्थापना दिवस : गोरखपुर में समर्पण और सेवा का भव्य उत्सव

नागरिक सुरक्षा कोर का 63वाँ स्थापना दिवस : गोरखपुर में समर्पण और सेवा का भव्य उत्सव

 

गोरखपुर। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज प्रांगण में मंगलवार को नागरिक सुरक्षा कोर का 63वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। आपदा से लेकर मेले-त्योहार तक सबसे आगे खड़े रहने वाले नीली पट्टी वाले वार्डनों की सेवा को सलाम करने का यह दिन भव्य सम्मान, नारी शक्ति अभिनंदन और कवि सम्मेलन से सजा रहा।सबसे बड़ा आकर्षण रहे राष्ट्रपति पदक विजेता डिविजनल वार्डन अखिलेश कुमार ओझा। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने उन्हें शॉल व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

उनके साथ डिप्टी डिविजनल वार्डन ध्यान प्रकाश तिवारी, स्टाफ ऑफिसर सुरेश गुप्ता व नीरज श्रीवास्तव भी सम्मानित हुए।महापौर मंगलेश श्रीवास्तव ने दूसरे सत्र में पहुँचकर कहा, “नागरिक सुरक्षा वार्डन शहर की अदृश्य ढाल हैं, जो हर संकट में सबसे पहले खड़े होते हैं।” नारी शक्ति सम्मान में आकृति पांडेय, अनीता अग्रवाल, चेतना पांडेय, सत्यमवदा शर्मा व निशा राय को सम्मान मिला।

विशिष्ट अतिथि ‘मोबाइल बाबा’ शैलेश त्रिपाठी की मौजूदगी ने समारोह में चार चाँद लगा दिए। रक्तदान शिविर में डिप्टी पोस्ट वार्डन धीरेंद्र कुमार ने 50वाँ रक्तदान कर सबको भावुक कर दिया।वर्ष भर उत्कृष्ट सेवा देने वाले वेदप्रकाश यादव, रामकृष्ण मिश्र, संतोष श्रीवास्तव, नैयर आलम, विकास जालन, आशुतोष द्विवेदी, योगेश वल्लभ चौकियाल, रितेश गुप्ता, अवनीन्द्र पाण्डेय सहित दर्जनों वार्डनों को सम्मानित किया गया।समारोह का समापन वीर रस और व्यंग्य से भरे कवि सम्मेलन के साथ हुआ।

Previous articleओवरहाइट गन्ना ट्रकों पर पुलिस का सख्त शिकंजा : सघन चेकिंग, चालकों को दी कड़ी चेतावनी
Next articleयूपी बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा ‘स्किल हब’: गोरखपुर में 18 करोड़ की नई ITI का लोकार्पण, CM योगी ने दिखाया नया विजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here